{"_id":"67093884735fce56510c30d7","slug":"meerut-22-day-old-child-dies-wife-says-husband-killed-husband-says-wife-is-characterless-killed-by-her-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 22 दिन के बच्चे का शव देखकर बोली मां, मेरा पति हत्यारा.. पति बोला मैंने नहीं पत्नी ने मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 22 दिन के बच्चे का शव देखकर बोली मां, मेरा पति हत्यारा.. पति बोला मैंने नहीं पत्नी ने मारा
Fri, 11 Oct 2024 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:12 PM IST
सार
बच्चे की मां ने बिलखते हुए अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने बच्चे को अपनी संतान मानने से इंकार कर दिया, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
अकबरपुर गढ़ी गांव की गुढा कालोनी में 22 दिन के नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की गढ़ी कालोनी में शुक्रवार सुबह एक आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया। 22 दिन का नवजात शिशु संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं बच्चे की मां ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने बच्चे को अपनी संतान मानने से इंकार कर दिया, इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसके अन्य लोगों से अनैतिक संबंध हैं और उसने ही बच्चे को मार डाला है। जैसे की मामले की सूचना पुलिस को लगी तो आकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस दंपती को थाने ले आई। दंपती का दो वर्ष का एक पुत्र और है। सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्चे का पिता झगड़ालू किस्म का है। कुछ दिन पूर्व भी गांव में झगडे़ के मामले में पुलिस ने उठाया था। हालांकि बाद में फैसला हो गया था।
थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आयी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आयी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मां का रो-रो कर बुरा हाल
नवजात शिशु की मौत के बाद बेबस मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बार-बार रोते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगा रही थी और पुलिस से इंसाफ मांग रही थी।
नवजात शिशु की मौत के बाद बेबस मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बार-बार रोते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगा रही थी और पुलिस से इंसाफ मांग रही थी।