Meerut: रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती की मौत, शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आई, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में पूठा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय 18 वर्षीय युवती शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पूठा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पैदल जा रही 18 वर्षीय ज्योति की शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काम से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ज्योति (18) निवासी शिवपुरम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ज्योति सुशांत सिटी सेक्टर-पांच में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। शनिवार सुबह उसके पिता ओमकार उसे बाइक से सुशांत सिटी छोड़कर गए थे। काम खत्म करने के बाद वह पूठा फाटक के पास रेलवे ट्रैक से पैदल शिवपुरम लौट रही थी। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली जा रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें: UP: गोली चलते ही कमरे में दौड़े परिजन, अंदर बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी बेटी, चार भाइयों की इकलौती बहन थी अक्शा
मोबाइल से हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम
रेलवे फाटक के गेटमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, ज्योति अविवाहित थी और चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।