फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1498 Corona patients found today, more than twenty died

मेरठ : कोरोना के 1498 मरीज मिले, 21 की मौत, आरटीपीसीआर में ज्यादा, एंटीजन में कम निकले संक्रमित 

Thu, 06 May 2021 01:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 May 2021 01:50 AM IST
सार

  • डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल

विज्ञापन
Meerut: 1498  Corona patients found today, more than twenty died
- फोटो : social media

विस्तार

मेरठ में कोरोना के बुधवार को 1498 मरीज मिले हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 मेरठ के थे और पांच आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 10 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और 11 की मौत निजी अस्पतालों में हुई है। 
विज्ञापन


6737 सैंपलों की जांच हुई। यहां यह भी गौरतलब है कि रोजाना जांच आठ से नौ हजार सैंपलों की हो रही थी। इस लिहाज कम जांच हुई है। इसके बावजूद मरीज बढ़े हैं। 13171 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1879 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 4597 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। अब तक 47287 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 496 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1062 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 33618 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तारीख     सैंपल   मरीज    प्रतिशत 
5 मई       6737   1498    22.2
4 मई       6652     806     12.1
3 मई       5560     751     13.5
2 मई       7354     992      13.5 
1 मई       9237    1107     12.0

आरटीपीसीआर में ज्यादा, एंटीजन में कम निकले संक्रमित 
आरटीपीसीआर में ज्यादा और एंटीजन में संक्रमित कम निकल रहे हैं।  अप्रैल माह में कोरोना के 20314 संक्रमित निकले। इनमें 14351 आरटीपीसीआर में, 5826 एंटीजन,  9 में ट्रूनेट से और सीबीनेट में 128 को पुष्टि हुई। 70 प्रतिशत से ज्यादा को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई, जबकि 29 प्रतिशत को एंटीजन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed