{"_id":"6890e92f631a9eee4504025d","slug":"meerut-14-speeding-challans-issued-in-delhi-on-merchant-navy-man-s-car-claims-he-never-visited-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस का अजब कारनामा: मर्चेंट नेवी कर्मी की कार के दिल्ली में कटे 14 चालान, बोले-मैं तो गया ही नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस का अजब कारनामा: मर्चेंट नेवी कर्मी की कार के दिल्ली में कटे 14 चालान, बोले-मैं तो गया ही नहीं!
Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
सार
मेरठ निवासी मर्चेंट नेवी कर्मचारी अमित राणा की कार पर दिल्ली में ओवरस्पीड के 14 चालान कटे। उनका दावा है कि वे कभी दिल्ली नहीं गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- फोटो : AI
विस्तार
मेरठ में मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की कार के दिल्ली में ओवरस्पीड पर 14 चालान कट गए। पीड़ित का दावा है कि वह कार लेकर कभी दिल्ली नहीं गया। चालान न भरने पर उसे कॉल कर कार जब्त करने की चेतावनी दी जा रही हैं। पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के शोभापुर निवासी अमित राणा मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 वर्ष से वह गुजरात में तैनात हैं। उनकी कार के कुछ दिन पहले दिल्ली में ओवरस्पीड पर 14 चालान कटे हुए हैं। जबकि वह कार लेकर कभी दिल्ली नहीं गए। न ही वह तेज स्पीड में कार चलाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Yogi In Meerut: मुख्यमंत्री बोले-अपने आकाओं संग सो गया सोतीगंज, अब एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और खेल से पहचान
विज्ञापन
वह किसी काम से मेरठ के आरटीओ कार्यालय गए थे तो इन चालान की जानकारी हुई। अधिकारियों ने उन्हें चेताया कि यदि चालान नहीं भुगते तो गाड़ी जब्त हो सकती है।
पीड़ित का आरोप है कि कोई और व्यक्ति उनकी कार के नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।