फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 12-year-old girl kidnapped and threatened to conversion

मेरठ : 12 साल की बच्ची को अगवा कर धर्मांतरण कराने की धमकी, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Sat, 08 May 2021 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 May 2021 10:14 PM IST
सार

  • शनिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की गई

विज्ञापन
Meerut: 12-year-old girl kidnapped and threatened to conversion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में 12 साल की बच्ची को अगवाकर धर्मांतरण कराने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट तक पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। शनिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन

मामला बहसूमा थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को मुस्लिम समुदाय का परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने एक लड़की के माध्यम से उनकी 12 साल की बेटी को बुलाया और फिर उसे अगवा कर लिया। दो दिन से पीड़ित परिवार बच्ची को ढूंढ रहा है, लेकिन कोई पता नहीं लगा है। बहसूमा थाने में शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हुई। एक जिम्मेदार व्यक्ति के पास गए थे तो उन्होंने एक आरोपी से फोन पर बात की।
विज्ञापन


आरोपियों ने धमकी दी कि वे बच्ची का धर्मांतरण करा रहे हैं। उन्होंने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ऑफिस पर पीड़ित परिवार ने अपना शिकायती पत्र दे दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और उनकी 12 साल के बच्चे सकुशल बरामद कर दी जाएगी। सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed