फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1.5 lakh new houses will come under house tax, GIS survey of 76 wards completed

Meerut: गृह कर के दायरे में आएंगे और डेढ़ लाख नए मकान, 76 वार्डो का GIS सर्वे पूरा, 4.42 लाख आशियाने चिह्नित

Tue, 30 May 2023 09:53 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 09:53 AM IST
सार

मेरठ महानगर के 76 वार्डो का जीआईएस सर्वे पूरा हो गया है। कुल 4.42 लाख आशियाने चिह्नित किए गए हैं। इनमें तकरीबन डेढ़ लाख मकान हाउस टैक्स के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन
Meerut: 1.5 lakh new houses will come under house tax, GIS survey of 76 wards completed
आवास - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ महानगर में हाउस टैक्स के दायरे में करीब डेढ़ लाख और नए मकान शामिल होंगे। 90 में से 76 वार्डो का जीआईएस सर्वे (ग्लोबल इंफॉर्मेशन सिस्टम) पूरा हो चुका है। इसमें 4.42 लाख आशियाने चिह्नित किए गए हैं। इसमें 80 हजार को नगर निगम द्वारा नोटिस भी भेज दिया गया है। 20 दिनों के भीतर 100 फीसदी जीआईएस का सर्वे हो जाएगा। इसके बाद नए आशियाने में लोगों को 10 फीसदी राहत देकर टैक्स लगाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक निगम के आगामी सत्र में 2.58 लाख प्रॉपर्टी से बढ़कर चार लाख प्रॉपर्टी हो सकती है। इस लिहाज से करीब डेढ़ लाख नए मकानों पर हाउस टैक्स लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


शहर में 31 साल पहले मकान, कारखाने, दुकान और अन्य इमारतों की 2.58 लाख प्राॅपर्टी हाउस टैक्स के लिए चिह्नित हुई थीं। इससे नगर निगम को प्रतिवर्ष करीब 70 करोड़ का टैक्स मिलता है। चार साल पूर्व लखनऊ की कंपनी को सरकार ने जीआईएस सर्वे की जिम्मेदारी दी। कोरोना के चलते दो साल सर्वे का कार्य नहीं हो सका।

विज्ञापन

अब शहर में 4.42 लाख नई प्रॉपर्टी चिह्नित हुई हैं। 80 हजार नई प्रॉपर्टी को नोटिस भेजा गया है। प्रॉपर्टी मालिक की आपत्ति पर नगर आयुक्त और निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि आपत्ति के निस्तारण भी साथ-साथ कराने का निगम प्रयास किया जा रहा है। 15-20 दिन में नगर निगम के क्षेत्र का जीआईएस सर्वे हो जाएगा।

संपत्ति की यूनिक आईडी बनाएगा निगम 
नगर निगम क्षेत्र की सभी प्रॉपर्टी की एक यूनिक आईडी बनाने का काम चल रहा है। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का कहना कि कंप्यूटर स्क्रीन पर एक क्लिक से पूरी आईडी का बायोडॉटा निकल आएगा। कई जगह पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा है, उसको भी मुक्त कराएंगे। 

जीआईएस सर्वे की रिपोर्ट के बाद 80 हजार लोगों को नोटिस भेज दिया है। अभी नोटिस पर आपत्तियां आ रही है, जिसका निस्तारण भी कराया जा रहा है। करीब एक महीने बाद ही हाउस-जल का नया सत्र शुरू होगा। जिसमें नई प्रॉपर्टी को शामिल करने की बात चल रही है। -अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed