फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1,002 female candidates ran in the Home Guard recruitment drive; three suffered leg fractures

मेरठ: होमगार्ड भर्ती में दौड़ीं 1002 महिला अभ्यर्थी, तीन के पैर में आया फैक्चर, दो की हालत बिगड़ी

Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
सार

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दक्षता परीक्षा में 902 प्रतिभागियों को सफलता मिली। बाकी अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर पाईं। घायल अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Meerut: 1,002 female candidates ran in the Home Guard recruitment drive; three suffered leg fractures
केंद्र के बाद चेकिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में सोमवार को 1002 महिला अभ्यर्थियों ने शिरकत की। इनमें कुंती, बॉबी और दीपांश नाम की तीन अभ्यर्थियों को पैर में फ्रैक्चर आया और दो को चक्कर आने लगा। इसके चलते उनको मेडिकल में इलाज के लिए भेजा गया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले सचिन के शव का उसके परिजनों ने शामली के गुर्जरपुर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को केवल महिला अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। महिला अभ्यर्थियों से 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ लगवाई गई। सोमवार को दौड़ लगाने वाली 1002 महिला अभ्यर्थियों में से 902 ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर ली। इसके चलते उनका चयन किया गया। शेष 100 अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर पाईं। 
यहां दौड़ के दौरान बीते मंगलवार को 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी। इनमें कंकरखेड़ा के गणेश विहार निवासी पूर्व सैनिक अंकुज मलिक हापुड़ के मुक्तेश्वरा गांव के तरुण की मंगलवार को मौत हो गई थी। गंभीर हालत में आनंद अस्पताल में भर्ती कराए गए सचिन ने भी रविवार देर रात दम तोड़ दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी अवनीश कुमार के निर्देश पर यहां दोपहर से पहले दौड़ पूरी कराई जा रही है। इसके बावजूद अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने का सिलसिला जारी है। वहीं, भर्ती बोर्ड को भेजने के लिए रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। इसमें कितने अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में शिरकत की। कितने अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया और कितनों की हालत बिगड़ी सहित अन्य जानकारियां जुटाई गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed