फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meert: Ten year old Aarav went out on a journey of 2.5 thousand kilometer to give a message of patriotism

Meerut: ढाई हजार किलो मीटर की यात्रा पर निकला दस साल का आरव, देशभक्ति का दे रहा संदेश

Sun, 15 May 2022 10:58 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 May 2022 10:58 AM IST
सार

जिस उम्र में बच्चे मस्ती और खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी 10 वर्षीय आरव भारद्वाज अपने पिता के साथ ढाई हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं।

विज्ञापन
Meert: Ten year old Aarav went out on a journey of 2.5 thousand kilometer to give a message of patriotism
आरव अपने पिता के साथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव में लोगों को देशभक्ति का संदेश देने के लिए 10 वर्ष के बालक आरव भारद्वाज ने अनोखा तरीका निकाला। वह मणिपुर से दिल्ली तक 2,500 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से कर रहे है। शनिवार को आरव भरद्वाज जानी खुर्द से निकला तो लोगों को भीड़ आरव भारद्वाज का हौसला बढ़ाने के लिये जमा हो गई।
विज्ञापन


जिस उम्र में बच्चे मस्ती और खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी डाक्टर अतुल भारद्वाज के 10 वर्षीय पुत्र आरव भारद्वाज ने स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए साइकिल द्वारा मणिपुर से दिल्ली के बीच की दूरी तय करने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Big News : गो-तस्कर अकबर बंजारा के खुल रहे बड़े राज, पुलिस ने चिह्नित की 500 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


आरव ने अपनी यात्रा 14 अप्रेल को आईएनए मेमोरियल मोईरान्ग मणिपुर से साइकिल यात्रा शुरू की थी। आरव अपनी 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पर समाप्त 16 मई को समाप्त करेगा। 


कक्षा छह का छात्र आरव और उसके पिता अतुल भारद्वाज साइकिल से अपनी यात्रा में शनिवार को मेरठ से मेरठ बागपत मार्ग से होते हुए बागपत जाते हुए कुछ देर के लिये जानी खुर्द में रूके। इस दौरान आरव के हौसले को सलाम करने के लिये जानी खुर्द में काफी संख्या में ग्रामीण और बच्चे जमा हो गये।

इस दौरान आरव ने बताया कि इस यात्रा का मकसद लोगों को देशभक्ति का संदेश देना है। आरव के साथ कार में उसके दादा एमएस भारद्वाज और मां डाक्टर स्वाती कार से चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed