{"_id":"6478fbdaf6b45cb124010eb5","slug":"meenu-murder-case-goods-recovered-after-taking-the-accused-on-remand-meerut-news-c-228-1-mwn1001-3-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनू हत्याकांड : आरोपी रिमांड पर लेकर सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनू हत्याकांड : आरोपी रिमांड पर लेकर सामान बरामद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। परतापुर की इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी मीनू की उसके प्रेमी के पिता और भाई द्वारा हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी अरुण पुत्र मनोज को रिमांड पर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर मृतका मीनू का सामान मध्य गंगनहर पटरी से बरामद किया है।
भद्रकाली मंदिर के समीप स्थित पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर 20 मई को परतापुर निवासी मनोज और उसके बेटे अरुण ने अपने भाई अर्जुन को मीनू के प्यार से बचाने के लिए मीनू की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, परंतु अरुण को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। अरुण ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने मीनू की हत्या में शामिल आरोपी मनोज के बेटे अरुण निवासी लल्लापुरा नई बस्ती गली थाना टीपानगर को रिमांड पर लिया। पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां पर मामले की जानकारी करने के साथ मीनू की चप्पल, बैग, छोटा पर्स, बैंक पासबुक व दो वोटर आईडी तथा सौंदर्य प्रसाधन का सामान आसिफाबाद के पास भद्रकाली क्षेत्र में जंगल से बरामद किया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई अर्जुन मीनू के प्यार में पागल था। वहीं मीनू भी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह उससे पहले दो बार शादी कर चुकी थी। भाई अर्जुन को बहुत समझाया, पर वह नहीं माना। इसके बाद मीनू को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। भद्रकाली मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर शव नहर पटरी पर फेंक दिया।