फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medicines distributed in free dental and health check-up camp

Meerut News: निशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में दवाई वितरित

Thu, 25 Sep 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

सरधना में मेरठ रोड पर समाजसेवी शाहरुख आरिफ के घर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर परामर्श और उपचार दिया। गरीबों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञापन
Medicines distributed in free dental and health check-up camp

विस्तार

सरधना। नगर में मेरठ रोड पर समाजसेवी शाहरुख आरिफ के आवास पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सा और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श व आवश्यक उपचार प्रदान किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. आशीष सिंगल, डॉ. अर्शी, डॉ. आयशा, डॉ. अनीश, डॉ. अर्चना, डॉ. अरमान, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. कल्पना रतूड़ी, डॉ. रिंकी शामिल रहे। इस शिविर में मोहित त्यागी, परविंदर, नितेश पांडेय और अनीता मौर्या ने सहयोग दिया। शिविर के आयोजक शाहरुख आरिफ ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उनके घर के निकट ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed