फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical Superintendent of Kovid Hospital removed in case of change of body in Medical College

मेडिकल कॉलेज में शव बदलने का मामला, कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भी हटाया

Wed, 09 Sep 2020 05:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Sep 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Medical Superintendent of Kovid Hospital removed in case of change of body in Medical College
मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

शवों की अदला-बदली होने के बाद फजीहत झेल रहे मेडिकल कॉलेज में एक और कार्रवाई की गई है। कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक गौरव गुप्ता को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मानसिक रोग विभाग के सहायक आचार्य और विभाग अध्यक्ष डॉ. तरुण पाल को चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन


मेडिकल प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉ. गौरव गुप्ता अस्पताल के अपने बाकी कार्य देखते रहेंगे। कोविड-19 अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। इससे पहले इस मामले में छह स्टाफ नर्स और चार वार्ड ब्वॉय पर गाज गिर चुकी है, उन्हें अस्पताल से हटाया जा चुका है।
विज्ञापन


पहले हुई थी ये कार्रवाई
मेरठ मेडिकल कॉलेज में शव बदलने के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य ने कार्रवाई की है। सिस्टर इंचार्ज को रात में ही हटा दिया गया था, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को लिखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर रही अवनी परिधि की छह स्टाफ नर्स को हटाकर दूसरी स्टाफ नर्स तैनात करने के लिए अवनी परिधि सेवा प्रदाता कंपनी को लिखा गया है। चार वार्ड ब्वॉय जो विश्वा कंपनी के हैं। उनको हटाकर दूसरे वार्ड बॉय तैनात करने के लिए लिखा गया है।


इसके अलावा ड्यूटी पर रहे सात जूनियर और सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों को चेतावनी दी गई है कि वे सजगता, निष्ठा से कार्य करें। अगर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed