फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical store operator accused of indecent behavior and assault on a young woman.

Meerut News: मेडिकल स्टोर संचालक पर युवती से अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 08 Aug 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator accused of indecent behavior and assault on a young woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने गांव के ही मेडिकल स्टोर संचालक पर अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़कर खींचने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छेड़छाड़ समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि शुक्रवार शाम वह गांव स्थित मेडिकल स्टोर पर पेट दर्द की दवा लेने गई थी। आरोप है कि दवा मांगने पर स्टोर संचालक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। आरोप है कि युवती के पिता और भाई ने मेडिकल स्टोर संचालक से घटना को लेकर विरोध जताया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि रोहटा थाना पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed