{"_id":"6750c0eb47ba616c80038314","slug":"medical-patients-with-ventilators-will-also-undergo-dialysis-meerut-news-c-14-1-mrt1001-724151-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल में वेंटिलेटर वाले मरीजों की भी होगी डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल में वेंटिलेटर वाले मरीजों की भी होगी डायलिसिस
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में अब उन गंभीर मरीजों की भी डायलिसिस हो सकेगी, जो वेंटिलेटर पर होते हैं। अभी तक ऐसे मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में यह सुविधा नहीं थी। इसके लिए ग्राउंड फ्लोर पर यहां डायलिसिस ब्लॉक बनाया गया है, जिसमें एक मशीन लगाई गई है। इसमें तीन मशीनें और आनी हैं।
बुधवार को प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने मेडिसिन विभाग की टेली आईसीयू में लगाई गई डायलिसिस मशीन का उद्घाटन किया। प्राचार्य ने बताया कि इस मशीन से आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीज जो वेंटिलेटर पर रहते हैं, उनका भी डायलिसिस किया जा सकेगा। यह एक ऐसी सुविधा होगी जो दिल्ली आदि शहरों के बड़े-बड़े सरकारी अस्पतालों में देखने को मिलती है। इससे गंभीर मरीजों का इलाज करने में काफी आसानी होगी।
टेली आईसीयू के प्रभारी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी में आईसीयू ब्लॉक प्रथम तल पर है। वहां जो मरीज वेंटिलेटर पर रहता है, उसे डायलिसिस के लिए नीचे नहीं ला जा सकता है। नई व्यवस्था के तहत ऐसे मरीज जिन्हें डायलिसिस की जरूरत रहेगी और वेंटिलेटर की भी, उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर ही टेली आईसीयू में भर्ती किया जाएगा और इसके बराबर में ही डायलिसिस ब्लॉक बना है, जहां यह मशीन लगाई गई है। इससे उनकी डायलिसिस हो सकेगी। जल्द ही तीन मशीनें और आएंगी। इस दौरान डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. योगिता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संध्या गौतम और डॉ. निधि गुप्ता आदि रहे।