फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: कल मेडिकल में देश विदेश के डॉक्टर बताएंगे उपचार की नई तकनीक

Sat, 23 Dec 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
medical
कल मेडिकल में देश विदेश के डॉक्टर बताएंगे उपचार की नई तकनीक
विज्ञापन


- ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में आएंगे शामिल होने


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लाला लाजपत राय एल्युमिनी संघ और ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) रविवार को मेडिकल कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन करेगा, जिसमें मेडिकल के 1998 बैच के देश विदेश के डॉक्टर चिकित्सा जगत की नई तकनीकों और उपचार की नई पद्धतियों से अवगत कराएंगे।
दरअसल, 25 दिसंबर को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का 1998 बैच अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसमें कॉलेज के पूर्व छात्र अपने परिवारों के साथ शामिल होते हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हैं। इस बार इस समारोह से एक दिन पहले शैक्षणिक गोष्ठी भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय एल्युमिनी संस्था के संरक्षक डॉ. हरिवंश चोपड़ा और डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि 25 दिसंबर को होने वाली इस समारोह में 500 से अधिक डॉक्टर, स्टूडेंटस शामिल होगें। डॉ. तारा रावत और डॉ. नितिन भट्ट विशेष रूप से ऑस्ट्रलिया से इसमें शामिल होने यहां आए हैं। हृदय रोग से लेकर मस्तिष्क रोग तक सभी क्षेत्रों के अग्रणी चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर जोकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि हैं, डॉ. रवि महाजन, डॉ. संदीप ग्रोवर, डॉ. अजीत बानाय, डॉ. ममतेश, डॉ. आनंद पांडे, डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. अदीप मित्रा, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. जुगनू महाजन एक ही मंच पर अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed