फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों का हंगामा, धरना दिया

Sat, 25 Feb 2023 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
medical
फ़ोटो
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों का हंगामा, धरना दिया

- दो डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप, माफी मांगने पर शांत हुआ मामला

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। कॉलेज के गेट बन्द कर धरना प्रदर्शन किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर करीब 12 बजे अधिकारियों के समझाने और मारपीट के आरोपी दो चिकित्सकों के माफी मांगने पर हंगामा शांत हुआ।
विवाद की शुरुआत बुधवार को तब हुई थी, जब रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के दो छात्रों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ दो चिकित्सकों ने मारपीट की है। कानपुर निवासी अक्षत चौहान और प्रतापगढ़ निवासी रत्नेश कुमार एक्सरे रूम में थे। इस दौरान एक्सरे मशीन खराब हो गई। एक एक्सरे रिपोर्ट को लेकर एक महिला डाक्टर को कुछ गलतफहमी हो गई। कुछ देर बाद दो अन्य डाक्टर आए और बिना वजह उनसे मारपीट कर दी। उनकी मांग थी कि डाक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके बाद से वह विरोध कर रहे हैं। दो दिन से सिर्फ एक्सरे टेक्नीशियन विरोध कर रहे थे, लेकिन शनिवार को पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे 200 से ज़्यादा छात्र-छात्राएं जमा हुए और विरोध प्रदर्शन करने लगे और धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी में हो रही जांचों के दौरान इन छात्रों से कार्य में सहयोग लिया जाता है। इस कारण इस दौरान एक्सरे और सीटी स्कैन आदि सेवाएं समय पर देने में स्टाफ को परेशानी हुई।

कार्यवाहक प्राचार्य डा. ज्ञानेश्वर टांक और डॉ धीरज बालियान ने बताया कि छात्रों को समझकर शांत कराया दिया है। पहले गेट से उन्हें हटाया ताकि मरीज़ों को परेशानी न हो, बाद में सभी कक्षाओं में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed