फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: चिकित्सा के फलक पर बेटियों ने लहराया परचम

Sun, 28 Jan 2024 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
medical
फोटो
विज्ञापन


चिकित्सा के फलक पर बेटियों ने लहराया परचम

मेडिकल कॉलेज का 58वां स्थापना दिवस मनाया, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठकरहे मुख्य अतिथि

भावी चिकित्सकों को 40 गोल्ड मेडल, 212 प्रमाण पत्र, तीन चल वैजयंती मिले

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में रविवार को छात्र छात्राओं पर सोना बरसा। बेटियां बेटों से आगे रहीं। भावी चिकित्सकों को कुल 40 गोल्ड मेडल, 212 प्रमाण पत्र और तीन चल वैजयंती प्रदान की गईं। 154 विद्यार्थियों को एमबीबीएस और 53 को स्नातकोत्तर डिग्रियां दी गईं। मौका था लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के 58वें स्थापना दिवस पर आयोजित दीक्षांत पुरस्कार वितरण समारोह का। इसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
फाइनल एमबीबीएस प्रोफेशनल पार्ट-2 में डॉ आशिमा सचदेवा को 3 गोल्ड मेडल सहित 10 प्रमाण पत्र मिले। वह अपने बैच में परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहीं। उन्हें त्रिलोक जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल (एमबीबीएस के सभी विषयों में सबसे अधिक अंक लाने के लिए) भी मिला। डॉ कानन त्यागी 6 प्रमाण पत्र के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। कानन को मोस्ट पॉपुलर स्टूडेंट अवार्ड चल वैजयंती 2018 बैच भी मिला।
विज्ञापन

फाइनल एमबीबीएस प्रोफेशनल पार्ट-1 में राशि गर्ग को 5 गोल्ड मेडल सहित 14 प्रमाण पत्र मिले। राशि गर्ग को एसके गोयल मेमोरियल गोल्ड मेडल व केपी निगम चल वैजयंती भी प्रदान की गई। मधुर तोमर एक गोल्ड मेडल सहित 5 प्रमाण पत्र पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल में रुशाने जहरा 3 गोल्ड मेडल और 9 प्रमाण पत्र सहित प्रथम स्थान पर रहीं। शिवांगी शर्मा 4 प्रमाण-पत्र लेकर द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल में द्विजा बाली और संजना पिलानिया प्रथम स्थान पर रहीं।
वहीं,
स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए नेत्र विभाग में डॉ कीर्ति सिंह, मेडिसिन विभाग के डॉ आदित्य प्रताप सिंह, पीडियाट्रिक विभाग के डॉ भानवी चितकारा, सर्जरी विभाग की डॉ अजहरुद्दीन, स्किन एवं वीडी विभाग के डॉ पवन कुमार सिंह को गोल्ड मेडल मिला। फार्माकोलोजी विभाग की डॉ ज्योति गुप्ता, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ सिद्धार्थ सक्सेना एवं पैथालॉजी विभाग की डॉ आकांक्षा गौतम को गोल्ड मेडल मिला। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पदमश्री डॉ उषा शर्मा गोल्ड मेडल डॉ नियति सिंघल को दिया गया। इनके अलावा डॉ रजनी और डॉ जीएस गुप्ता चल वैजयंती फाॅर ओवर ऑल बेस्ट इंटर्न बैच 2018 की राजश्री ग्रोवर और अभिनव भल्ला को दिया गया।प्रधानाचार्य गोल्ड मेडल फाॅर स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2021 बैच की मेघा चट्टोपाध्याय को दिया गया।

इससे पहले समारोह की शुरुआत शोभायात्रा से की गई। सरस्वती वंदना मेडिकल छात्राओं ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ संजीव मिश्रा, बाल चिकित्सा अस्पताल एवं स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान नोएडा के प्रो. डॉ एके सिंह, मण्डलासयुक्त शेल्वा कुमारी जे और प्रधानाचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। प्रोफेसर डॉ एके सिंह ने इन छात्र छात्राओं को हिप्पोक्रेटिक ओथ दिलाई। कॉलेज के दानकर्ताओं को विशेष सम्मान दिया गया, जिनमें 1998 बैच के छात्र डॉ राजकुमार बजाज और डॉ अजय मालिक आदि शामिल रहे। प्रशासनिक भवन के पुनरोधार के शिलापट्ट का अनावरण उप मुख्यमंत्री ने किया।

75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 49 छात्रों ने विशेष योग्यता प्राप्त की

फिजियोलॉजी
7
बैयोकेमिस्ट्री 13
फार्माकालॉजी 7
पैथोलॉजी
5
एनाटॉमी 11
माइक्रोबायोलॉजी 2
कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग 2
फोरेंसिक मेडिसिन 1
नेत्र रोग विभाग 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed