फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical college contract workers on strike over non-payment of salaries

Meerut News: वेतन न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मी हड़ताल पर

Fri, 27 Dec 2024 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Medical college contract workers on strike over non-payment of salaries
मेरठ------मेडिकल कॉलेज आउट सोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ का 4 महीने का वेतन न मिलने पर प्रिंसिपल ऑफिस
धरने पर बैठे 850 कर्मचारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान भी धरनास्थल पर पहुंचे
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के करीब 850 संविदाकर्मियों को पिछले दो माह का वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन और हंगामा किया। व्यवस्था बनाने के लिए स्थायी स्टाफ और मेडिकल स्टूडेंट्स की ड्यूटी लगाई गई है।
कार्य नहीं कर रहे संविदाकर्मियों में नर्स, वार्ड बॉय और टेक्नीशियन आदि हैं। सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। संविदाकर्मियों का कहना है कि दो महीने से हमें सैलरी नहीं मिली। अपना घर कैसे चला रहे हैं, हम ही जानते हैं। हमारा शोषण किया जा रहा है। ऐसे हालात में हम काम नहीं कर सकते। सरधना विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे। वह उनका साथ देने के लिए कुछ देर धरने पर भी बैठे। अतुल ने प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता से बात की। साथ ही संविदा कर्मियों को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में शासन में बात करेंगे।
विज्ञापन

=====
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि अक्तूबर तक का वेतन आ गया है। नवंबर-दिसंबर का बचा है। कंपनी से बात चल रही है। जल्द बकाया वेतन आने की उम्मीद है।
=====
कंपनी का टेंडर निरस्त किया जाए
संविदा कर्मियों के समर्थन में मेडिकल पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जो कंपनी वेतन नहीं दे सकती ऐसी कंपनी का टेंडर निरस्त कर देना चाहिए। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि जो कंपनी वेतन नहीं दे सकती, ऐसी कंपनी को ठेका क्यों दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

=====
मरीज़ों को परेशानी
संविदा कर्मी नर्स, वार्ड बॉय, टेक्नीशियन के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को परेशानी हो रही है, क्योंकि वार्डों में मरीजों की देखभाल यही लोग करते हैं। हालांकि इनकी भरपाई के लिए स्थायी स्टाफ और मेडिकल स्टूडेंट्स को लगाया गया है, लेकिन उनकी संख्या इनके मुकाबले कम है। हड़ताल जारी रही तो आने वाले दिनों में और परेशानी हो सकती है।

=====
कर्मचारी रील बनाकर कर रहे वायरल

मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मी धरना प्रदर्शन के दौरान रील बनाकर उसे वायरल भी कर रहे हैं। एक कर्मचारी जो रील बना रहा है उसने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि यह वीडियो उन्हें भी टैग कर रहे हैं। देखते हैं वो उनके लिए क्या करते हैं। साथ ही वीडियो में अतुल प्रधान की तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed