फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical aur jila aspataal kaa haal behaal

मेडिकल और जिला अस्पताल का हाल-बेहाल

Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
medical aur jila aspataal kaa haal behaal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेडिकल और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का हाल बेहाल है। तस्वीरें खुद व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। पानी को लेकर मरीज और तीमारदार तरस जाते हैं। मेडिकल अस्पताल में एक वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहीं, जिला अस्पताल में एक टोंटी ही बंद करा दी गई है।
विज्ञापन

ओपीडी केसमय चिकित्सक सूचना पट लटका कर चले जाते हैं कि डॉक्टर साहब ऑपरेशन करने गए हैं या कोर्ट गए हैं, आज नहीं मिलेंगे। अव्यवस्था की वजह से दवाइयां लेने के लिए महिलाएं और बुजुर्ग परेशान रहते हैं। एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए मारामारी है और ओपीडी पर्चा काउंटर हो या ओपीडी, दोनों ही जगह कुत्तों का डेरा है। वह आराम फरमाते मिलते हैं। इसके अलावा कभी दवाइयां नहीं मिलती तो कभी समय पर इलाज नहीं मिलता। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी का कहना है कि व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश लगातार की जा रही है। पहले से हालात काफी सुधरे हैं। वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल का कहना है कि अस्पताल के सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। जो कमियां हैं उन्हें भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed