फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   media persons faimily members quaratine

पत्रकार के परिजन होम क्वारंटीन किए

Tue, 07 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
media persons faimily members quaratine
सरूरपुर। ब्लॉक के डाहर गांव निवासी एक टीवी चैनल कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को की गई रैंडम जांच में यह सामने आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों को होम क्वारंटीन कराया। वहीं, ढाई सौ मीटर क्षेत्र को बैरिकेडिंग आदि लगाकर सील करा दिया है। पीड़ित को श्रीराम हॉस्पिटल मेरठ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बताया गांव डाहर निवासी युवक न्यूज चैनल में नोएडा काम करता है। जिसके चलते उसका घर पर आना-जाना लगा रहता है। वह शुक्रवार को अपने गांव आया। इसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की सरूरपुर टीम ने गांव डाहर में जाकर रैंडम सैंपलिंग की। इसके बाद सोमवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में यह टीवी चैनल का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों को होम क्वारंटीन कर ढाई सौ मीटर एरिया को बैरिकेडिंग लगाकर सील करा दिया। इस घटना से डाहर गांव में दहशत है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि टीवी चैनल कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद घर के एरिया को सील करके गांव में उसके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed