फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Media decides the direction of society: Dr. Ravindra Rana

मीडिया समाज की दिशा तय करता है: डॉ. रविंद्र राणा

Sat, 10 Jan 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Media decides the direction of society: Dr. Ravindra Rana
मेरठ कॉलेज में डिजिटल युग की चुनौतियों पर केंद्रित वेबिनार का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में डिजिटल युग की चुनौतियों पर केंद्रित वेबिनार हुआ। कार्यक्रम का विषय मीडिया एथिक्स, रिस्पॉन्सिबल जर्नलिज्म एंड पब्लिक कम्युनिकेशनरहा। मुख्य वक्ता डॉ. रविंद्र राणा ने कहा कि मीडिया अब महज सूचना का साधन नहीं रहा, बल्कि यह समाज की दिशा-दशा तय करने वाली ताकत बन चुका है। उन्होंने फेक न्यूज, सनसनीखेज पत्रकारिता और सोशल मीडिया के अनियंत्रित दुरुपयोग पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज के दौर में नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व ही सच्ची पत्रकारिता की सबसे बड़ी कसौटी है। रविंद्र डॉ. राणा ने युवा पत्रकारों एवं छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि जनसंचार माध्यम आज समाज, राजनीति और संस्कृति को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए मीडिया साक्षरता तथा डिजिटल जिम्मेदारी को अपनाना अनिवार्य हो गया है। वेबिनार में मेरठ कॉलेज के स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विषय पर गहन सवाल पूछे और जीवंत संवाद स्थापित किया। डॉ. सतीश प्रकाश और डॉ. काजल वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed