फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav reached Shahid Manzoor's Lucknow residence for Roza Iftar.

Meerut News: सात अवैध काॅलोनियों पर चला मेडा का बुलडोजर

Tue, 10 Mar 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached Shahid Manzoor's Lucknow residence for Roza Iftar.
मोदीपुरम - लावड़ रोड पर चलता मेडा का बुलडोजर।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से सोमवार को पल्लवपुरम, लावड और परतापुर क्षेत्र में बिना स्वीकृत लेआउट विकसित की जा रही सात अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया गया। सड़क, बाउंड्रीवाल, सीवर लाइन, नालियां, खंभे, साइट ऑफिसए निर्माणाधीन भवनों सहित अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। चेतावनी दी गई कि इन दोबारा निर्माण हुआ तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

पल्लवपुरम क्षेत्र में दुल्हैड़ा चौहान स्थित उदय विहार के पीछे करीब 25 हजार वर्गमीटर भूमि पर बन रही अवैध कॉलोनी में खंभे, सीवर, नालियां और बाउंड्री वाल ध्वस्त की गईं। इस क्षेत्र में लावड़ रोड और पल्लवपुरम फेस-2 के आसपास अलग-अलग स्थानों पर हजारों वर्गगज भूमि पर हो रहे अवैध विकास कार्यों को भी गिराया गया। उल्देपुर-लावड़ रोड पर करीब 4500 वर्गमीटर क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनी में बनाए गए भवन तोड़े गए।
विज्ञापन

इनके अलावा परतापुर में घाट रोड और काइट कॉलेज के आसपास लगभग 5000-5000 वर्गमीटर भूमि पर भी अवैध निर्माण किए गए थे। इन्हें ध्वस्त कराया गया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed