फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meda will give 1500 plots in Meerut, housing needs of 6000 people will be fulfilled

घर खरीदने का सुनहरा माैका: मेरठ में डेढ़ हजार प्लॉट देगा मेडा, छह हजार लोगों की आवास की जरूरत होगी पूरी

Tue, 20 Aug 2024 02:31 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

प्लॉट 60 वर्ग मीटर से 350 वर्ग मीटर तक है , हर वर्ग की जरूरत के हिसाब से ले आउट बनाया गया है। अगले महीने इसके लिए ई नीलामी और लाॅटरी निकाली जाएगी। इन सभी आवासों का ब्योरा वेबसाइट पर योजनाओं के नक्शे के साथ अपलोड किया गया है। नोटिफिकेशन जारी करआपत्ति- सुझाव मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Meda will give 1500 plots in Meerut, housing needs of 6000 people will be fulfilled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अपनी नौ विकास योजनाओं में लैंड मोनेटाइजेशन कर 1455 प्लॉट निकाले हैं। इनका नोटिफिकेशन जारी कर आपत्तियां ली जा रही है। इनमें दुर्बल आय वर्ग के साथ ही उच्च आय वर्ग के लिए भी प्लॉट हैं। ऐसे में 6000 लोगों को घरौंदा मिलेगा। 575 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले इन फ्लैट को ई-नीलामी तथा लॉटरी के जरिए अगले महीने बेचा जाएगा।

विज्ञापन


मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1455 प्लॉट निकाले हैं। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी तब उस समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए हैं।

विज्ञापन

इनमें वेदव्यास पुरी में 17 एचआईजी और 12 व्यावसायिक प्लाट हैं। वहीं मेजर ध्यानचंद नगर विकास योजना में सात व्यावसायिक प्लॉट 23 एमआईजी प्लॉट ही हैं। गंगानगर योजना में जहां 300 के करीब प्लॉट है तो वहीं शताब्दी नगर में करीब 400 प्लॉट एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी श्रेणी में है।

एक परिवार में औसत चार लोगों के मानक के अनुरूप करीब 6000 लोगों की घर की जरूरत पूरी होगी। इनमें ईडब्ल्यूएस प्लॉट के लिए जहां लॉटरी की जाएगी तो वही अन्य श्रेणियां के प्लॉट के लिए ई-नीलामी होगी।

विकास योजना एचआईजी एमआईजी एलआईजी


विकास योजना
एचआईजी एमआईजी एलआईजी
गंगानगर             114 85 91
लोहियानगर 03   10 64
वेदव्यासपुरी       17    
सैनिक विहार   21  89  
श्रद्धापुरी    06           04 17
पल्लवपुरम  14 28  
 पांडवनगर  05 11  
मेजर ध्यानचंदनगर नगर  23    
शताब्दी नगर 131  254 123
कुल           271 410 510
 

तीन योजनाओं में ईडब्ल्यूएस के लिए भी होंगे 48 प्लॉट
मेडा ने आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस (इकोनामिक् वीकर सेक्शन) के लिए भी तीन योजनाओं में 48 प्लॉट निकाले हैं। इसके तहत सैनिक विहार में 17 पांडव नगर में 21 और पल्लवपुरम में 10 प्लॉट होंगे।

सात योजनाओं में 113 व्यावसायिक प्लॉट
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी मेडा ने सात योजनाओं में 113 प्लॉट निकाले हैं। इसके तहत गंगानगर में 30, लोहिया नगर में पांच, वेद व्यसपुरी में 12, सैनिक विहार में 43, श्रद्धापुरी में 10, मेजर ध्यानचंद नगर में सात और शताब्दी नगर में छह प्लॉट शामिल हैं।

अगले महीने होगी ई नीलामी- लॉटरी
लैंड मोनेटाइजेशन के बाद नो विकास योजनाओं में विभिन्न श्रेणियों में 1455 प्लॉट निकाले गए हैं। इनके लिए आपत्ति मांगी गई है। प्राधिकरण की वेबसाइट https://upavp.in/en पर भी इसका ब्यौरा नक्शे के साथ अपलोड कर दिया गया है। इनका बेस प्राइस 575 करोड रुपए है, जिसे ई नीलामी व लॉटरी के जरिए बेचा जाएगा। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed