फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meda take kabja in lohiya nagar

संशोधित :: मेडा ने लोहिया नगर में 15 हजार वर्ग मीटर पर लिया कब्जा

Sat, 23 Nov 2024 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
meda take kabja in lohiya nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। लोहिया नगर में शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने करी 15000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा ले लिया। इस बीच किसानों ने विरोध भी जताया और बढ़े हुए प्रतिकर की मांग की। इसके बाद अफसरो ने कब्जे के बोर्ड लगाकर किसानों को सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया है।

मेडा के सचिव एके सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से लोहिया नगर के सिद्धार्थ एंक्लेव में किसानों की ओर से कब्जा ले लिया गया था लेकिन कब्जा नहीं दिया जा रहा था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ टीम पहुंची और कब्जा लिया। सचिव ने बताया कि करीब 15000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा ले लिया गया है और उस पर बोर्ड भी लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए प्रतिकर और प्लॉट आदि की मांग को लेकर किसान मांग कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। उधर दूसरी और किसान नेता पॉपीन प्रधान ने बताया कि अफसरो के आश्वासन पर प्राधिकरण के बोर्ड लगवा दिए हैं लेकिन अब सोमवार को वार्ता के बाद ही अगला कदम उठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed