{"_id":"6a146afdc004e1b3b906751d","slug":"meda-bulldozes-three-illegal-colonies-in-daurala-and-inchauli-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1199363-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला और इंचौली में तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला और इंचौली में तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया
विज्ञापन
- 37 हजार वर्ग मीटर में विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सोमवार को दौराला और इंचौली क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। करीब 37 हजार वर्ग मीटर जमीन पर तीनों अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। नोटिस देने के बाद मेडा ने अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। चेतावनी दी है कि दोबारा कॉलोनी को विकसित किया गया तो संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा देंगे।
मेडा के अधिकारियों के अनुसार, दौराला क्षेत्र में निकुंज चौधरी द्वारा मैन लावड़-दौराला रोड पर करीब 10 हजार वर्गमीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसमें प्लॉटिंग, नाली निर्माण, खड़ंजा व बाउंड्रीवाल का कार्य हो रहा था। सोमवार को मेडा की प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। वहीं, हाजी फिरोज कुरैशी द्वारा करीब सात हजार वर्ग गज क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़क और बाउंड्रीवाल को मेडा ने ध्वस्त कर दिया।
उसके बाद प्रवर्तन टीम इंचौली क्षेत्र में पहुंची। जहां सतेंद्र सिंह द्वारा लावड़ में 20 हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। टीम ने कच्ची-पक्की सड़कें, सीवर लाइन व प्लॉट की बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दी। विरोध भी हुआ, लेकिन प्रवर्तन टीम की कार्रवाई जारी रही। प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह का कहना है कि अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त करने का कार्य लगातार चल रहा है। लोगों से अपील है कि वह अवैध कॉलोनी में प्लाट न खरीदें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -