{"_id":"589c9aa74f1c1bc15537afe3","slug":"med-pareeksha-20-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कब से शुरु होगी सीसीएसयू की एमएड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कब से शुरु होगी सीसीएसयू की एमएड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमएड के कई पुराने सत्रों की परीक्षा की डेट तय कर दी है। 20 फरवरी से परीक्षाएं होंगी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 11 सेंटर बनाए हैं। मेरठ में चार सेंटर बनाए हैं।
विज्ञापन
विवि ने परीक्षा स्कीम और सेंटरों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 27 फरवरी तक परीक्षा खत्म हो जाएगी। एडमिट कार्ड 15 फरवरी तक अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा एमएड सत्र 2014-15 मेन और बैक पेपर के पहले सेमेस्टर की और सत्र 2011-12, 2012-13 और 2013-14 के दूसरे सेमेस्टर की होनी है। मेरठ जिले में मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एनएएस कॉलेज और भगवती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को सेंटर बनाया है। डीएन कॉलेज पर नौ निजी कॉलेजों का और भगवती कॉलेज में आठ निजी कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन