{"_id":"6a96e85ebe2df567c80525b0","slug":"measurement-of-105-differently-abled-children-for-assistive-devices-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113455-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 105 दिव्यांग बच्चों का उपकरणों के लिए मापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 105 दिव्यांग बच्चों का उपकरणों के लिए मापन
विज्ञापन
सरधना। बीआरसी के सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों, लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के अंतर्ग
- ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कैलिपर्स, ब्रेल किट और स्मार्ट केन के लिए पाए गए पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत अध्ययनरत 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए उपस्कर एवं उपकरण मापन शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने किया।
शिविर में अस्थि दिव्यांग, मूक-बधिर (वाक एवं श्रवण), मानसिक मंदित और दृष्टिबाधित बच्चों का उपकरणों के लिए मापन किया गया। इसमें 105 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। मापन के बाद बच्चों को आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, रोलेटर, हियरिंग एड, कैलिपर्स, ब्रेल किट और स्मार्ट केन आदि उपकरणों के लिए पात्र पाया गया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मापन के आधार पर पात्र बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें शिक्षा और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिल सके।
बेसिक शिक्षा विभाग के डॉ. रत्नेश वर्मा, एलिम्को की टीम से ऑडियोलॉजिस्ट कांत सिंह, पीएंडओ दीपक कुमार, गुलशन कुमार, डाटा ऑपरेटर योगेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। शिविर में विशेष शिक्षक रुचि कर्णवाल, प्रीति तोमर, अंजू सैनी, कमलेश कुमार, अशोक, राजीव नेहरा, दीपक कुमार और बीआरसी स्टाफ का सहयोग रहा।