मीजल्स रुबेला पर वार, टीकाकरण पांच लाख के पार, एक सप्ताह में चार दिन चलेगा अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में स्वास्थ्य विभाग का मीजल्स रूबेला अभियान परवान चढ़ा रहा है। 26 नवंबर से शुरू किए गए इस अभियान में अब 3975 स्कूलों में 4011 सत्र आयोजित कर पांच लाख 19388 बच्चों को एमआर वैक्सीन दी जा चुकी है। यह अभियान 14 दिन चलेगा। एक सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा।
इस तरह इसे पूरा होने में करीब 25 दिन लगेंगे। इसमें नौ माह से 15 साल तक के 13,16,852 बच्चों और किशोरों का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए सभी सरकारी और निजी 4599 स्कूलों में 5963 सत्र चलाए जाएंगे।
रुबेला एक संक्रमण से होने वाली बीमारी है। इसमें हल्का वायरल संक्रमण होता है। रूबेला को जर्मन खसरा भी कहते हैं। हालांकि रूबेला वायरस खसरा वायरस से कोई संबंध नहीं है। रूबेला का कोई प्रत्यक्ष इलाज नहीं है। रूबेला की जटिलताएं बच्चों की तुलना में वयस्कों में अधिक होती हैं।
इस संबंध में मंगलवार को सुभारती मेडिकल कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. रजत गर्ग, डॉ. पवन पराशर, डॉ. सरला, डॉ. सरताज अहमद, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. अनुराधा दवे और डॉ. मोनिका गुप्ता आदि रहे। प्रेजेंटेशन के जरिए इसकी जानकारी दी गई।
ऐसे फैलती है यह बीमारी
वायरस वायुजनित श्वसन के छींटों द्वारा फैलता है। संक्रमित व्यक्ति रूबेला के चकत्तों के निकलने के एक हफ्ते पहले भी और इसके पहली बार चकत्ते निकलने के एक हफ्ते बाद तक संक्रामक हो सकते हैं।
इन स्कूलों में किया गया टीकाकरण
सोफिया गर्ल्स कॉलेज, डीपीएस, टेप्स पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में टीकाकरण किया जा चुका है।
सीएमओ ने की समीक्षा
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इस संबंध में समीक्षा बैठक की। इसमें डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. पूजा शर्मा, नजमुनिशा, डॉ. रजत गर्ग और प्रवीण कौशिक आदि रहे।