फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA's strongman roared against the illegal colony

Meerut News: अवैध काॅलोनी पर गरजा एमडीए का महाबली

Wed, 06 May 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
MDA's strongman roared against the illegal colony
दौराला---लोकतंत्र सैनानी मलखान सिंह मार्ग पर बन रही अवैध कालोनी पर चला एमडीए का बुलडोजर
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। टोल प्लाजा से मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही किसानों की जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस मार्ग पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुधवार को एमडीए का महाबली गरजा और कई कॉलोनी ध्वस्त कर दी।

इस मार्ग के चौड़ीकरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद मार्ग के आसपास अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित होने का मामला सामने आया है। बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया और छोटे स्तर के बिल्डरों द्वारा विकसित निर्माण ध्वस्त कर दिए। वहीं एक बड़े बिल्डर द्वारा काटी जा रही कॉलोनी पर एमडीए ने कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि प्राधिकरण छोटे बिल्डरों पर सख्ती दिखा रहा है जबकि प्रभावशाली लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले पर श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले दिया गया था जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों की जमीन का अधिग्रहण नियमानुसार किया जा रहा है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से कई गांवों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग लावड़ रोड पर पनवाड़ी के सामने मिलेगा, जिसकी लंबाई करीब आठ किमी है। साथ ही आउटर रिंग रोड से भी इस मार्ग को जोड़ा जाएगा।

दौराला---लोकतंत्र सैनानी मलखान सिंह मार्ग पर बन रही अवैध कालोनी पर चला एमडीए का बुलडोजर

दौराला---लोकतंत्र सैनानी मलखान सिंह मार्ग पर बन रही अवैध कालोनी पर चला एमडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed