फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA Vice President Mridul Chaudhary transferred from Meerut

UP: मेरठ में एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का तबादला, इस बड़ी वजह से चर्चा में रहा 21 महीने का कार्यकाल

Fri, 29 Jul 2022 12:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Jul 2022 12:54 PM IST
सार

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का तबादला हो गया है। बताया गया कि मृदुल चौधरी के 21 महीने के कार्यकाल में एक भी कार्य शहर में दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन
MDA Vice President Mridul Chaudhary transferred from Meerut
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का तबादला हो गया है। अब उन्हें लखनऊ स्थित ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र के परियोजना प्रशासक बनाया गया है। उनके अलावा एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह का भी तबादला हुआ है। अब वैभव मिश्रा मेरठ के नए एडीएम प्रशासन होंगे।

विज्ञापन


शासन ने शुक्रवार सुबह एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का तबादला कर दिया। उन्होंने मेरठ में अक्बतूर 2020 में कार्यभार संभाला था। वह मुरादाबाद के सीडीओ से तबादला होकर मेरठ आए थे। 21 महीने के कार्यकाल में एमडीए द्वारा एक भी कार्य शहर में दिखाई नहीं दिया। वह फाइलों में ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के दावे और वादे करते रहे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खेल स्तंभ, एमडीए परिसर में ऑडिटोरियम और पार्किंग के डिजाइन, चौराहों के सौंदर्यकरण आदि कार्य फाइलों में ही घूमते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मानव तस्करी के खुले चौंकाने वाले राज, पुलिस अफसर भी हैरान, ये बड़ा लालच देकर लाते थे गरीबों के बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गंगानगर, लोहिया नगर वेदव्यासपुरी के किसानों का मामला भी अधर में अटका रहा। वहीं, एमडीए उपाध्यक्ष पर लोगों ने कई बार आरोप लगाए कि वह जनता से दूरी रखते हैं। अब शासन ने उन्हें लखनऊ स्थित ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र के परियोजना प्रशासक की जिम्मेदारी दी है। वहीं शासन ने एमडीए उपाध्यक्ष के पद पर कोई नई तैनाती नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed