{"_id":"6251e510eef3033bc97dea3e","slug":"mda-pasted-demolition-notice-on-yakub-s-house-and-factory-city-news-mrt5838911143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने याकूब के घर और फैक्टरी पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने याकूब के घर और फैक्टरी पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा किया
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर एमडीए की ओर से शिकंजा कसता जा रहा है। याकूब के सराय बहलीम स्थित घर, हापुड़ रोड स्थित अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर एमडीए ने ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा कर दिया है। अगले 15 दिन में याकूब को मीट प्लांट संचालित करने के बारे में जवाब देना होगा। इसके अलावा नौ अप्रैल को ही डाकघर से अल फहीम मीटैक्स के पते पर नोटिस को स्पीड पोस्ट किया गया है। नोटिस के मुताबिक याकूब को जोनल अधिकारी के सामने पेश होकर जवाब देना होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में फैक्टरी के ध्वस्तीरण की बात लिखी गई है।
दरअसल, हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद फैक्टरी में मीट पैकेजिंग का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा था। इसी आधार पर एमडीए कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले फैक्टरी को सील किया जा चुका है। अब अगली कार्रवाई ध्वस्तीकरण की होगी। इसके लिए एमडीए पूरी तैयारी कर रहा है। याकूब को जवाब देने के लिए ही घर और फैक्टरी पर नोटिस चस्पा किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में चल रही याकूब की याचिका को लेकर भी एमडीए अलर्ट है। इसलिए हर कार्रवाई को कानूनी और लिखित स्तर पर मजबूती से करने के प्रयास किए जा रहे हैं।