फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA officers were engaged throughout the day

Meerut News: एमडीए अफसर दिनभर लगे रहे

Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
MDA officers were engaged throughout the day
एमडीए अफसर दिनभर लगे रहे
विज्ञापन

तैयारी में, बैठक हो गई स्थगित
मेरठ। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए बुधवार (आज) को आयोजित होने वाली मंडलायुक्त की बैठक में रेलवे-बागपत रोड लिंक मार्ग और हापुड अड्डे के सौंदर्यीकरण का मसौदा रखा जाना था, जिसमें पूरे दिन एमडीए के अफसर लगे रहे और मंगलवार की शाम अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित होने की सूचना आ गई।
शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई थी, जो देर शाम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई। इस बैठक के लिए मंगलवार को पूरे दिन एमडीए के अभियंता हापुड अड्डे के सौंदर्यीकरण और रेलवे-बागपत रोड लिंक मार्ग के मसौदे को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मंडलायुक्त के सामने बागपत-लिंक रोड बनाने की कार्ययोजना के बारे में बताना था कि लिंक रोड 800 मीटर लंबा और करीब 12 मीटर चौड़ा होगा। इसको बनाने का खर्च करीब 10 करोड़ रुपये आएगा। खर्च बढ़ने की वजह सेना से प्रस्तावित जमीन मुख्य मार्गों से करीब तीन फुट नीचे होना है। लिंक मार्ग मुख्य मार्गोँ से ऊंचा बनेगा क्योंकि बारिश में जलभराव होगा। इसके साथ ही जमीन के बदले सेना की शर्त के मुताबिक 26.14 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य भी कराया जाना है। बैठक में मंडलायुक्त के सामने जमीन के बदले 26.14 करोड़ रुपये के सेना के अपेक्षित निर्माण कार्य कराए जाने पर भी अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन

उधर, एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने दोनों मसलों पर समीक्षा बैठक करते हुए बताया कि मंडलायुक्त की बैठक स्थगित हो गई है। अब जब भी बैठक होगी तो उसमें दोनों योजनाओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed