फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mda ne todi avaidh coloney

एमडीए ने तोड़ीं अवैध कालोनियां, हंगामा

Fri, 23 Mar 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
mda ne todi avaidh coloney
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमडीए टीम ने बृहस्पतिवार को जोन-ए  क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास से सटी अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चला दिया। इस दौरान बिल्डर और पार्षद समर्थकों ने पथराव कर हंगामा कर दिया। बिल्डर जैसे ही बुल्डोजर के आगे लेटा तो पुलिस फोर्स ने उसे पकड़कर जीप में बैठा लिया। हंगामा करने पहुंचे लोग पुलिस फोर्स की सख्ती देकर पीछे हट गए। पांच घंटे तक चले अभियान में अवैध तरीके से बनी आठ कालोनियों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे जोन-ए प्रभारी करनवीर सिंह, जोन-बी के प्रभारी मनोज सिंह, जोन-सी के प्रभारी पीपी सिंह, एसीएम ब्रह्मपुरी, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, पांच थाना प्रभारी, महिला पुलिस और पीएसी के साथ फतेहउल्लापुर रोड से सटी अवैध कालोनियों में पहुंचे। ध्वस्तीकरण के लिए छह बुल्डोजर लगाए गये थे। जैसे ही जुबैर कालोनी में एमडीए टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की तो बिल्डर जुबैर एमडीए टीम से भिड़ गया। इसके बाद जुबैर और कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। बिल्डर जुबैर ने धमकी देते हुए एमडीए पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

इस बीच पुलिस फोर्स ने जुबैर को हिरासत में ले लिया। बाद में वह माफी मांगते हुए भाग निकला। एमडीए अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 एकड़ जमीन पर अवैध कालोनियां बनाई गई थीं। लेकिन बिल्डर जुबैर ने कालोनी क ाटने के नाम पर फर्जी तरह से प्लाट काट दिए। एमडीए की तरफ से परतापुर थाने में आरोपी बिल्डर और निर्दलीय पार्षद जुबैर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एमडीए की तरफ से मनोज सिंह, एके सिंह, राजेश त्यागी और अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोर्स को दिए थे सख्त निर्देश
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए गये थे। कहा गया था कि अवैध कालोनियों पर कार्रवाई होगी तो लोग विरोध करने आ सकते हैं। ऐसे में चारों तरफ पुलिस फोर्स को लगाया था, जो भी विरोध करने पहुंचा उसे फोर्स ने दौड़ा लिया। महिलाओं ने गाली-गलौज की तो महिला पुलिस ने भी उन्हें जमकर लताड़ लगाते हुए थाने भेजने की बात कही।


आयुक्त लेते रहे रिपोर्ट
ध्वस्तीकरण के दौरान आयुक्त डा. प्रभात कुमार इसकी रिपोर्ट लेते रहे। उन्होंने पूछा कि किसी को सेटिंग कर छोड़ तो नहीं दिया है। निष्पक्ष रूप से एक्शन करें। करनवीर सिंह ने बताया कि दो मकान और एक अस्पताल को सिर्फ इसलिए छोड़ा है कि उन्हें समायोजित किया जा रहा है। 

ये कालोनियां ध्वस्त की गईं
जुबैर कालोनी पीर वाली गली निकट बजौट गांव
मो. राशिद पीर वाली गली, बिजली बंबा बाईपास जामिया रेजीडेंसी बजौट रोड
मोहम्मद जुबैद पीर वाली गली बजोट रोड
मोहम्मद हाशम बिजली बंबा बाईपास निकट मिल्लत होम
राहुल चौधरी, मोहम्मद अफ्फाम, मोहम्मद मेहराज जामिया रेजीडेंसी बजोट रोड
हाजी जमील कालोनी, पीर रोड जामिया रेजीडेंसी के सामने
हाजी गुल्लू व सिराजुद्दीन कालोनी
हाजी शब्बू कालोनी, पीर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed