फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MD expressed displeasure over negligence in planning

एमडी ने योजना में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Thu, 23 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
MD expressed displeasure over negligence in planning
मेरठ। पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बुधवार को ऊर्जा भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बिलिंग, थ्रू-रेट को लेकर चर्चा की। लापरवाही पर विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय के उपखंड अधिकारी सहित कई को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एमडी ने स्मार्ट मीटर के अलावा आसान किश्त योजना, झटपट योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के सीलिंग प्रमाण पत्र पर मीटर एवं उपभोक्ताओं से संबंधित अंकित की जाने वाली जानकारी स्पष्ट न होने पर कार्यदायी संस्था पर पेनल्टी लगाई जाए। समय पर बिल पहुंचाए जाएं। विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय के उपखंड अधिकारी से बिलिंग, लेजराइजेशन थ्रू रेट पर जवाब-तलब किया। उचित जवाब न मिलने पर फटकार भी लगाई। विद्युत नगरीय वितरण खंड-पंचम और विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ में बिलिंग कलेक्शन और कंज्यूमर टर्नअप कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। विद्युत नगरीय वितरण खंड-प्रथम में आसान किश्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण कम मिलने पर कड़े निर्देश दिए। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed