{"_id":"6ad6fda4734f15dc310655e6","slug":"mbbs-student-dies-by-suicide-at-a-medical-college-in-muzaffarnagar-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंदर से बंद था हॉस्टल का कमरा, खोला तो ऐसे हाल में मिली एमबीबीएस छात्रा; सहम गईं साथी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अंदर से बंद था हॉस्टल का कमरा, खोला तो ऐसे हाल में मिली एमबीबीएस छात्रा; सहम गईं साथी छात्राएं
Tue, 20 Oct 2026 12:24 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शुरूआती जांच में सामने आया कि छात्रा सोमवार सुबह से ही बेचैन थी।
विज्ञापन
MBBS student dies
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा शगुन सैनी (24) ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। कॉलेज प्रबंधन के साथ पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुथी रही।
हरियाणा के कैथल की रहने वाली शगुन 2023 बैच की एमबीबीएस छात्रा थीं। इस बार वह अंतिम वर्ष के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार रात नौ बजे गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने के दौरान इस घटना की जानकारी मिली।

Trending Videos
काफी देर तक छात्रा उपस्थिति के लिए नहीं पहुंची, तब उसका पता लगाया जाने लगा। प्रबंधन की ओर से कुछ छात्राओं को उसे बुलाने के लिए जब भेजा गया, तब उसका कमरा बंद मिला। छात्राओं ने वापस आकर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे के पीछे खिड़की तक पहुंचकर अंदर झांका गया तो छात्रा का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। एसओ मंसूरपुर विपिन त्यागी ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सीएमएस डॉ. कीर्ति गोस्वामी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
आधा घंटा नहीं खुला दरवाजा तो बुलाई पुलिस
मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रा शगुन सैनी की आत्महत्या के मामले में देर रात एसपी सिटी अमृत जैन मौके पर पहुंची। उनकी निगरानी में फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। वजह के खुलासे में मोबाइल अहम कड़ी साबित होगा।

पुलिस और कॉलेज प्रबंधन परिजनों का इंतजार कर रहा है। शुरूआती जांच में सामने आया कि छात्रा सोमवार सुबह से ही बेचैन थी। गुरुग्राम की दूसरी छात्रा के साथ शगुन रूम शेयर करती थी। सहपाठी उपस्थिति दर्ज कराने चली गई लेकिन शगुन ने कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली।
गमजदा सहपाठी छात्रा से भी जानकारी ली गई है लेकिन अभी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लिया गया।
कॉलेज के स्टाफ ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया
सहपाठियों, सुरक्षाकर्मियों और कॉलेज के स्टाफ ने पहले आधा घंटा खुद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मंसूरपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंखे पर शव लटका देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

दो साल पहले कृतिका चौहान की हुई थी मौत
बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में अप्रैल 2024 में एमबीबीएस की छात्रा कृतिका चौहान का शव भी फ्रेट कॉरिडोर की रेल लाइन पर पड़ा मिला था। छात्रा अपने सहपाठी के साथ घूमने के लिए रेलवे लाइन पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने शव तलाश किया। सहपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तब से कॉलेज की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

हॉस्टल के बाहर जमा हो गई भीड़
छात्रा के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही हॉस्टल के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। कॉलेज पहुंचे मरीजों के तीमारदार भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद मीडियाकर्मी पहुंचने शुरू हो गए। पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल का हवाला देकर उन्हें रोक लिया। बाद में एसपी सिटी अमृत जैन ने प्रकरण की जानकारी दी।

सहम गईं छात्राएं, आसपास के कमरे खाली
देर रात आत्महत्या के मामले में छात्राएं सहम गई। जिस कमरे में शगुन ने आत्महत्या की, उसके आसपास की छात्राओं को दूसरे कमरों में भेजा गया। देर रात तक गम का माहौल है।
देर रात आत्महत्या के मामले में छात्राएं सहम गई। जिस कमरे में शगुन ने आत्महत्या की, उसके आसपास की छात्राओं को दूसरे कमरों में भेजा गया। देर रात तक गम का माहौल है।