फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mazar Vandalism in Daurala: Police Restored Sites, Appealed for Peace

माहौल बिगाड़ने का प्रयास: मेरठ के दौराला में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, लोगों में रोष, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Fri, 26 Sep 2025 06:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 26 Sep 2025 06:52 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में असामाजिक तत्वों ने तीन मजारों को तोड़ने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, मजारों को ठीक कराया और शांति बनाए रखने की अपील की। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Mazar Vandalism in Daurala: Police Restored Sites, Appealed for Peace
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। हाईवे पर रुहासा मार्ग पर दो और नगली मार्ग पर एक मजार को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजारों की स्थिति देखी और तुरंत ही उन्हें ठीक कराया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: 'सर मेरा पेपर छूट जाएगा, मदद कर दीजिए', 112 नंबर पर छात्रा ने किया कॉल, पीआरवी ने किया ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में फलावदा क्षेत्र में भी मजारों को तोड़े जाने की घटना सामने आई थी, जिसको लेकर लोगों में अब भी चर्चा बनी हुई है। ऐसे में दौराला की यह घटना फिर से संवेदनशील माहौल में हलचल पैदा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed