{"_id":"68d614b160e66546e10932ca","slug":"meerut-sir-i-will-miss-my-paper-please-help-student-called-on-number-112-prv-did-this-work-2025-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'सर मेरा पेपर छूट जाएगा, मदद कर दीजिए', 112 नंबर पर छात्रा ने किया कॉल, पीआरवी ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'सर मेरा पेपर छूट जाएगा, मदद कर दीजिए', 112 नंबर पर छात्रा ने किया कॉल, पीआरवी ने किया ये काम
Fri, 26 Sep 2025 09:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 26 Sep 2025 09:51 AM IST
सार
एसएससी सीजीएल का पेपर देने मैनपुरी से आई इशिका को बस अड्डे पर उतरकर पता चला कि सेंटर तो 23 किमी दूर है। इसके बाद पुलिस ने उसे जानी स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया।
विज्ञापन
फोन कॉल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मैनपुरी से बृहस्पतिवार को एसएससी सीजीएल (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) देने आई अभ्यर्थी इशिका भैसाली बस अड्डे पर उतरी तो केंद्र 23 किमी दूर होने का पता चलने पर परेशान हो गई। उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। इस पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) ने अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
मैनपुरी निवासी इशिका की बृहस्पतिवार को जानी के कुराली स्थित शांति इंस्टीट्यूट में एसएससी सीजीएल की परीक्षा थी। रास्ते में देरी होने पर करीब 11 बजे वह भैसाली बस अड्डे पर उतरी। यहां उसे पता चला कि परीक्षा केंद्र करीब 23 किमी दूर है। यहां से सीधी सवारी भी नहीं मिलती है। ऐसे में परीक्षा छूटने के डर छात्रा को सताने लगा।
विज्ञापन
उसने कुछ लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई भी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इससे इशिका काफी परेशान हो गई। तभी उसने 112 नंबर पर कॉल की और मदद मांगी। महिला हेड कांस्टेबल इंदु कौशिक, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार पीआरवी से छात्रा के पास पहुंचे। परेशानी जानने के बाद पीआरवी से उसे समय से केंद्र पर पहुंचा दिया। इस दौरान रास्ते में एक अन्य महिला अभ्यर्थी को भी समय से केंद्र पहुंचने में देरी हो रही थी। पीआरवी ने उसे भी समय से केंद्र पर पहुंचाया। केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने पीआरवी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन