फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayor's steno suspended, file was buried for four years

महापौर का स्टेनो निलंबित, चार साल पहले हुई थी कार्रवाई

Thu, 03 Nov 2022 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mayor's steno suspended, file was buried for four years
महापौर का स्टेनो निलंबित, चार साल से दबी थी फाइल
विज्ञापन

मेरठ। महापौर के स्टेनो पंकज शर्मा को नगरायुक्त के निर्देश पर अपर नगरायुक्त ने निलंबित कर दिया है। तत्कालीन नगरायुक्त के चार साल से दबे आदेश पर अब अमल हुआ है। निलंबन आदेश में स्टेनों एवं कंप्यूटर आपरेटर पंकज शर्मा पर निष्ठापूर्वक कार्य न करने, समुचित पर्यवेक्षण न करने और 420 लीटर डीजल में खेल करने का आरोप लगाया गया है।
अपर नगरायुक्त ममता मालवीय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कंप्यूटर आपरेटर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है। मामला 2018 से जुड़ा बताया जा रहा है। सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल को जांच अधिकारी नामित करके 15 दिन के भीतर निलंबित कंप्यूटर आपरेटर को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इनको बराल परतापुर गोशाला से संबद्ध कर दिया गया है। इनके स्थान पर अमित बंसल को भेजा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगरायुक्त अमितपाल शर्मा का कहना है कि तत्कालीन नगरायुक्त द्वारा जारी निलंबन आदेश पर अमल किया गया है। चार साल तक निलंबन के आदेश को दबाए जाने पर भी जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि स्टेनों पंकज शर्मा के कार्य से वह संतुष्ट हैं। जिस तरह चार साल बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है वह ठीक नहीं है। इस संबंध में नगरायुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed