फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayor Outraged by Dilapidated Road; Orders Reconstruction

Meerut News: बदहाल सड़क देख भड़के महापौर, दोबारा निर्माण के निर्देश

Wed, 03 Jun 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mayor Outraged by Dilapidated Road; Orders Reconstruction
मेरठ। एनएच-58 से सटे खड़ौली मार्ग की सीसी रोड ढाई करोड़ की लागत से बनी थी। दो महीने में ही यह सड़क उखड़ गई। आरोप है कि निगम से सांठगांठ कर ठेकेदार ने घटिया निर्माण कराया। इस मामले में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने निगम के खिलाफ हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया मौके पर पहुंच गए। बदहाल सड़क को देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और निगम के अफसरों को बुलाकर सड़क का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि खड़ौली मार्ग पर सीसी सड़क के साथ नाला निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ दिन बाद सड़क की बजरी उखड़ने लगी। सड़क पर यातायात शुरू होने के महज 15 दिन बाद ही निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए थे। सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में भी लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर दी। शिकायत मिलते ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया खड़ौली पहुंचे।
विज्ञापन

उनके साथ अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता निर्माण प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह और एसईएन सहित अन्य अधिकारियों को बुलाया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की जर्जर स्थिति देखकर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में इतनी लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उसके बाद महापौर अधिकारियों के साथ गोकुल विहार व फिर सैनिक विहार कॉलोनी भी पहुंचे। वहां पर सड़क और नाला निर्माण से संबंधित समस्याएं सुनी। महापौर ने समस्या का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed