फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayor candidates promised development, told action plan

Meerut News: महापौर प्रत्याशियों ने किया विकास का वादा, बताई कार्ययोजना

Tue, 09 May 2023 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mayor candidates promised development, told action plan
मेरठ। भाजपा, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशियों ने सोमवार को अमर उजाला संवाद में जनता से शहर के विकास का वादा किया। साथ ही समस्याओं के निवारण के लिए अपनी कार्ययोजना भी बताई।
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रत्याशी लोगों के सवालों से घिरे रहे। सवाल किए गए शहर कैसे स्मार्ट बनेगा, इंदौर की तर्ज पर कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, टूटी सड़कें, कूड़े के पहाड़, जलभराव, सीवर, जलापूर्ति की समस्याओं से कैसे निजात मिलेगी? औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और शहर को अतिक्रमण मुक्त व जाम मुक्त बनाने की क्या योजनाएं होंगी? निगम में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर लगाम कैसे लगेगी? बढ़ा हाउस टैक्स और नामांतरण शुल्क क्या वापस होगा? पथ प्रकाश, सुंदर पार्क, नालों की तलीझाड़ सफाई, हर घर से कूड़ा उठाने और मल्टीलेवल कार पार्किंग की व्यवस्था कैसे की जाएगी? लोगों के इन सवालों के जवाब भाजपा से महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया, सपा से सीमा प्रधान, कांग्रेस से नसीम कुरैशी और आम आदमी पार्टी से ऋचा सिंह ने दिए। बसपा प्रत्याशी कार्यक्रम में नहीं आए। इस पर अमर उजाला ने उनसे फोन पर लोगों के सवालों के जवाब लिए।
विज्ञापन

प्रत्याशियों का प्रोफाइल-
हरिकांत अहलूवालिया (भाजपा)- उम्र- 67 वर्ष, शिक्षा-स्नातक, कुल संपत्ति- 2. 40 करोड़, राजनीतिक अनुभव- पूर्व में महापौर, आपराधिक इतिहास-शून्य
सीमा प्रधान (सपा)- उम्र- 42 वर्ष, शिक्षा-स्नातक, कुल संपत्ति- 2.78 करोड़, राजनीतिक अनुभव- पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, आपराधिक इतिहास- शून्य
हशमत मलिक (बसपा)- उम्र- 59 वर्ष, कुल संपत्ति 4.96 करोड़, शिक्षा- कक्षा 3, आपराधिक इतिहास- 6 मुकदमे, राजनीतिक अनुभव- पूर्व में पार्षद
नसीम कुरैशी (कांग्रेस)- उम्र- 56 कुल संपत्ति- 1.55 करोड़, शिक्षा- 10वीं पास, राजनीतिक अनुभव- 30 वर्ष, आपराधिक इतिहास-शून्य
ऋचा सिंह(आप) - उम्र- 43 वर्ष, पति-सुनील चौधरी, शिक्षा- एमबीए, कुल संपत्ति- 88.45 लाख, बच्चे- दो बेटे, राजनीतिक अनुभव- शून्य, आपराधिक इतिहास- शून्य
........................
अमर उजाला के सवालों पर महापौर प्रत्याशियों के जवाब
1. शहर का मुख्य मुददा क्या है?
- बीजेपी- शहर को स्मार्ट बनाएंगे और इंदौर जैसी सुविधाएं देंगे,
- सपा- शहर को गंदगी से मुक्त कराकर सड़कें बनवाएंगे।
- बसपा- गरीब और मलिन बस्तियों में प्राथमिकता से विकास कराएंगे।
- कांग्रेस- शहर को जलभराव से मुक्ति और नालों की सफाई कराएंगे।
- आप- शहर की हर समस्या से परिचित हूं। शहर को सुंदर बनाना चाहती हुंं।

2. शहर की जनता आपको मेयर क्यों चुनें?
बीजेपी- हमने पूर्व के कार्यकाल में 4 हजार से अधिक सड़कें बनवाईं।
सपा- जनता बदलाव चाहती है और हमारा जिला पंचायत में कार्यकाल देखा है।
बसपा- निगम में तीन बार बसपा की सरकार बनी है और विकास कराया है।
कांग्रेस- हर समय शहर की जनता के बीच रहता हूं, हर वर्ग से जुड़ा हूं।
आप- जनता दिल्ली का मॉडल देख चुकी है अब मेरठ में आप को मौका देना चाहती है।

3. आपका मुकाबला किस प्रत्याशी से है?
बीजेपी- हमारा मुकाबला बसपा से है।
सपा- हमारा मुकाबला किसी दल से नहीं है। जनता हमें चाह रही है।
बसपा- हमारा मुकाबला भाजपा से है।

कांग्रेस- हमारा मुकाबला भाजपा से है अन्य कोई मैदान में नहीं है।
आप- हमारे सामने मुकाबले में कोई नहीं है।

4. आपकी जीत का आधार क्या होगा?
बीजेपी- सरकार के काम के आधार पर हमें सर्व समाज का वोट मिल रहा है।
सपा- मुस्लिम, दलित, गुर्जर समेत सभी वर्गों का प्यार हमारी जीत का आधार बनेगा।
बसपा- दलित मुस्लिम समीकरण समेत सर्व समाज के वोट हमारे साथ हैं।

कांग्रेस- मुस्लिम, ब्राह्मण समेत सर्व समाज कांग्रेस का वोटर है।
आप- शहर का सर्व समाज से मिलने वाला वोट ही हमारी जीत का आधार होगा।

5. अगर मेयर बने तो पहला काम क्या कराएंगे?
बीजेपी- इंदौर की तर्ज पर शहर को विकसित किया जाएगा और स्मार्ट सिटी बनाएंगे।
सपा- प्राथमिकता पर नाले, सीवर, टूटी सड़कों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
बसपा- पुरानी कालोनियों को विकसित करने का काम करेंगे।
कांग्रेस- शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराया जाएगा।
आप- हाउस टैक्स आधा और पानी होगा टैक्स मुक्त



भावुक हो गई ऋचा सिंह
- आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह उस समय भावुक हो गई जब शहर के लोगों ने उनसे शहर के विकास और जनसमस्याओं पर सवाल किए। उन्होंने कहा कि हमने नेहरूनगर नाले की पटरी पर पौधे लगाए थे, जिनको नगर निगम ने दो दिन बाद ही खत्म कर दिया। बहुत दुख हुआ। मैं शहर की जनता के लिए कुछ अच्छा करने को चुनाव में आयी हूं। इन्होंने निगम की आय बढ़ाने और भ्रष्टाचार खत्म करने पर भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed