फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayawati rally: NH-58 jaam, people with many hours

मायावती की रैली के बाद NH- 58 पर भीषण जाम, कई घंटों जूझे लोग

Mon, 18 Sep 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Sep 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Mayawati rally: NH-58 jaam, people with many hours
मायावती की रैली के बाद भीषण जाम

राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मेरठ से अपनी रैलियों का आगाज किया। इस दौरान एनएच-58 पर कई घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लगे भीषण जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ के वेद व्यासपुरी में रैली का आयोजन हुआ, इसमें 71 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए बसपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंकी। मायावती दिल्ली से कार द्वारा सुबह दस बजे एनएच 58 स्थित होटल ब्रावुरा पहुंचीं। इसके बाद करीब 12:30 बजे रैली स्थल पर पहुंचीं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ में बरसीं मायावती, कहा... भाजपा ने बनाया था मेरी हत्या का प्लान
विज्ञापन

 
चुनाव की है तैयारी
इस रैली के माध्यम से जहां मायावती प्रदेश तथा केन्द्र सरकार पर निशाना साधने वाली हैं तो वहीं निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक का खाका खींचने की पूरी योजना है। खास तौर पर दलित मुस्लिम समीकरण को फिर से मजबूत करने पर फोकस है। यही कारण है कि मेरठ से याकूब कुरैशी, योगेश वर्मा तो उधर शमशुद्दीन राइन को लगाया है। मॉनीटरिंग के लिए विशेष तौर पर सांसद मुनकाद अली व एमएलसी अतर सिंह राव लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष मोहित कुमार के साथ जिला प्रभारी शाहजहां सैफी को लगाया है। कई ग्रुप बनाकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed