फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayawati has expressed strong reaction in case of beating of councilors in Meerut

पार्षदों की पिटाई का मामला: मायावती ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार संज्ञान लेकर करे कार्रवाई

Tue, 02 Jan 2024 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jan 2024 09:34 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में अनुसूचित जाति के पार्षदों की पिटाई के मामले में मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Mayawati has expressed strong reaction in case of beating of councilors in Meerut
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मेरठ में अनुसूचित जाति के पार्षदों की पिटाई के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि मेरठ में भाजपा के मंत्री व विधायक द्वारा सत्ता के अहंकार में दबंगई दिखाते हुए नगर निगम के दलित पार्षदों के साथ सरेआम पिटाई करना दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा एवं सरकार तुरंत इसका संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
गृहकर वसूली में भेदभाव के आरोप के दौरान नगर निगम की बोर्ड बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच हुई नोकझोंक और हंगामा संग्राम में बदल गया था। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और बसपा पार्षद आशीष चौधरी के बीच थप्पड़बाजी हो गई थी। इसके बाद राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर समेत भाजपा नेताओं ने विपक्ष व अनुसूचित जाति के दो पार्षदों को दौड़ा-दौड़कर पीटा था।

यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या

हार नजदीक देख हताशा में भाजपा : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा था कि मेरठ में नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और एमएलसी ने पुलिस की मौजूदगी में विपक्ष के दलित पार्षदों पर घातक प्रहार किए। भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में डूबकर दलितों से जो अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, उसका जवाब उनको आगामी चुनाव में मिलने वाला है। भाजपा आगामी हार की हताशा में हिंसक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed