फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana traders demand SDM to get rid of jam problem

मवाना के व्यापारियों ने एसडीएम से की जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mawana traders demand SDM to get rid of jam problem
मवाना के व्यापारियों ने एसडीएम से की जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

मवाना। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मवाना इकाई ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर में जाम आदि समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी सौम्या गुरु रानी को दिए ज्ञापन में मंडल कार्यकर्ताओं ने कहा कि मवाना में ई-रिक्शा और भारी वाहनों के प्रवेश से आए दिन मवाना नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। जिसकी वजह से व्यापारियों को व्यापार करने में नुकसान हो रहा है। ग्राहक भी जाम लगने के कारण बाजार के अंदर आने से कतराते हैं।

नगर के मुख्य मार्ग के हाइट गेज काफी समय से खराब पडे़ हैं। जिस कारण लकड़ी और भारी सामान से लदे वाहन किसी भी समय नगर में प्रवेश कर जाते हैं। जिस कारण घंटों जाम लगा रहता है। किला रोड पर खोई से लदे वाहन नगर में मिल रोड की ओर से प्रवेश कर जाते हैं। जो क्षेत्र तथा सैनी की पेपर मिल में जाते हैं। जिनके कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता है। जल्द से जल्द इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष इमरान इलाही, नौशाद इलाही, शमीम, चौधरी रबनवाज, प्रमोद कुमार चक्रवर्ती, शहजाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed