फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Legends and Mawana Titans crowned MPL Season-1 champions.

Meerut News: मवाना लीजेंड्स और मवाना टाइटंस बने एमपीएल सीजन-1 के चैंपियन

Wed, 10 Jun 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mawana Legends and Mawana Titans crowned MPL Season-1 champions.
अंडर 15 फाइनल मुकाबले में विजेता मवाना टाइटन टीम को मुख्य अतिथि ट्राफी देते हुए स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। मवाना प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-1 के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। अंडर-19 और अंडर-15 वर्ग के फाइनल मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 वर्ग के फाइनल में मवाना लीजेंड्स और किंग वॉरियर्स आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर किंग वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाए। जवाब में मवाना लीजेंड्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में शानू ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 86 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। शानू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेता टीम के मालिक मनीष गोला ने ट्रॉफी ग्रहण की।
विज्ञापन


अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में मवाना टाइटंस का सामना शंकर-11 से हुआ। टॉस जीतकर मवाना टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए शंकर-11 की टीम 20 ओवर में 111 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना टाइटंस ने केतन और प्रिंस कश्यप की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक और योगेश प्रधान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजक अनुपम कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज नागर, सौरभ कंबोज, हेमंत गुप्ता, राजीव रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed