{"_id":"60301f858ebc3ee9593b1bea","slug":"maut-par-raajaneeti-band-ho-gurjar-sabha-meerut-news-mrt5262276179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत पर राजनीति बंद हो : गुर्जर सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत पर राजनीति बंद हो : गुर्जर सभा
विज्ञापन
ओमकार और संजय मोतला आत्महत्या प्रकरण में लोगों के हस्तक्षेप पर समाज ने जताई नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हमारे समाज के दो लोगों की जान चली गई और कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। दबाव डालकर जांच को प्रभावित कराने में लगे हैं। इसको गुर्जर सभा बर्दाश्त नहीं करेगी। बार काउंसिलिंग और राजनीति लोगों से अनुरोध है कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच होने दें।
गुर्जर सभा मेरठ अध्यक्ष भंवर सिंह ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके समाज के पांच दिन में दो लोग अधिवक्ता ओमकार तोमर व संजय मोतला ने खुदकुशी कर ली है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। उनसे अपील है कि मामले की उच्च स्तरीय से निष्पक्ष जांच होने दें। पूर्व ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ उदयवीर सिंह ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष हस्तक्षेप न करें। अन्यथा सपा जिलाध्यक्ष और अन्य दबाव डालने वालों के खिलाफ गुर्जर सभा सड़क पर उतर जाएगी।
उदयवीर सिंह ने बताया कि सात फरवरी को होने वाली बैठक में वह मौजूद थे। वहां विधायक दिनेश खटीक को बुलाया था। वहां कोई भी दबाव देने वाली बात नहीं हुई। 5 अधिवक्ता भी शामिल थे। इस मौके पर गुर्जर सभा के कोषाध्यक्ष रामवीर नागर, महासचिव वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मुनींद्र भड़ाना, सदस्य महेंद्र सिंह मावी, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहमति से हुआ था समझौता
गुर्जर सभा के महामंत्री संजीव प्रधान का कहना कि संजय मोतला के दोनों परिवार से कोई ज्यादा संबंध नहीं थे। स्वाति की शादी में भी संजय दूर के परिवार के नाते गए थे। स्वाति का उसके पति लव कुमार से विवाद था। दोनों परिवार के समझौता कराने में संजय कई बार बुलाने गए थे। समझौता भी दोनों की सहमति से होना बताया गया है।