फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulvi molested under the pretext of chaos

झाड़-फूंक के बहाने मौलवी ने किया दुष्कर्म

Sun, 14 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Maulvi molested under the pretext of chaos
झाड़-फूंक के बहाने मौलवी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सरधना। सरधना-दौराला मार्ग पर स्थित मदरसे के मौलवी पर मुजफ्फर नगर निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा गया है।
मुजफ्फर नगर निवासी महिला कुछ दिनों ने बीमार चल रही थी। किसी ने उसे बताया कि मिलक गांव के स्थित मदरसे का मौलवी उसे ठीक कर देगा। शुक्रवार को महिला परिजनों के साथ मदरसे में पहुंच गई। मौलवी ने कहा कि उसका देर शाम झाड़ फूंक से उपचार किया जाएगा। इस पर महिला परिजन के साथ वहीं ठहर गई। पीड़िता के अनुसार, मौलवी ने कहा कि उसे एकांत कमरे में ले जाकर उपचार करना है। इसके लिए परिजन राजी हो गए। पीड़िता का आरोप है कि कमरे में ले जाकर मौलवी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह डरी सहमी कमरे से बाहर आई। परिजनों के साथ मदरसे से बाहर आकर उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। शनिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और घटना के संबंध में आरोपी मौलवी आस मोहम्मद के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आरपी शाही ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पुत्र ने भी दी तहरीर
मदरसा संचालक के पुत्र शान मोहम्मद ने भी महिला पक्ष के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि करीब 65 वर्षीय पिता बीमार रहते हैं। आरोप लगाने वाली महिला काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की उम्र और हालत देखते हुए घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed