फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana tauqeer said, Without permission, I became a member of the Muslim Personal Law Board

मौलाना तौकीर बोले- बिना इजाजत मुझे बनाया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का सदस्य

Tue, 20 Feb 2018 06:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 20 Feb 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Maulana tauqeer said, Without permission, I became a member of the Muslim Personal Law Board
बरेलवी धर्मगुरु ने बोर्ड के कदम पर एतराज जताया

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में अभी मौलाना सलमान नदवी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि फिर से नया विवाद खड़ा हो गया। इस बार विवाद की वजह इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बरेलवी धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा खान बने हैं। उन्होंने दावा किया है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बिना इजाजत उन्हें बोर्ड का सदस्य बना दिया। इतना ही नहीं उनका नाम अपनी वेबसाइट पर भी डाल दिया। 

विज्ञापन


सहारनपुर में सोमवार को अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनसे किसी तरह का कोई मशविरा नहीं किया गया। इतना ही नहीं उनका नाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया, जबकि वह खुद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जदीद (नया संगठन) के अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें : अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी : देवबंदी उलमा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने आठ फरवरी को बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी को खत भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे बड़े अफसोस के साथ बोर्ड को लिखना पड़ रहा है कि मेरी जानकारी के बगैर मुझे बोर्ड का मेंबर कैसे बनाया गया है। हालांकि एक जिम्मेदार बोर्ड होने के नाते मुझसे मेंबर बनाने के मसले पर किसी तरह का कोई मशविरा नहीं किया गया। बल्कि खामोशी से बोर्ड की वेबसाइट पर मेरा नाम सदस्यों की लिस्ट में शामिल किया गया। 

मौलाना तौकीर रजा खान ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी से भी फोन पर बातचीत की थी, लेकिन उसके बावजूद वेबसाइट से उनका नाम नहीं हटाया गया। उन्होंने पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदारों से उनका नाम वेबसाइट से हटाने की मांग की है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed