फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Mugaisi, who was involved in the freedom movement, was laid to rest.

Meerut News: आजादी के आंदोलन में शामिल रहे मौलाना मुगैसी सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Maulana Mugaisi, who was involved in the freedom movement, was laid to rest.
मुंडाली। अजराडा मदरसे के मौलाना अब्दुल्ला मुगैशी क फाइल फोटो । फोटो संवाद
फोटो
विज्ञापन


- प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान के जनाजे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
- सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुपऱीमो मायावती ने दुख जताया

माई सिटी रिपोर्टर
मुंडाली (मेरठ)। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और 1857 की जंग ए आजादी के आंदोलन में शामिल रहे मौलाना अब्दुल्लाह मुगैसी के शव को रविवार दोपहर अजराड़ा स्थित झांडा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके जनाजे में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुपऱीमो मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दुख का इजहार किया।
मौलाना अब्दुल्लाह मुगैसी के बेटे मौलाना अब्दुल मालिक ने नमाज ए जनाजा अदा कराई। मौलाना मुगैसी सहारनपुर लोकसभा की बेहट विधानसभा के गांव घघरौली के मूल निवासी थे। शनिवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ में विवान सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 60 सालों तक अजराड़ा स्थित मदरसा गुलजार ए हुसैनिया के मोहतमिम रहे मौलाना मुगैसी को इसी मदरसे के बानी (संस्थापक) हाफिज मुहम्मद हुसैन की कब्र के पास दफनाया गया। मौलाना नदवा तुल उलमा लखनऊ की मजलिस ए शूरा के साथ-साथ दारुल उलूम (वक्फ) की शूरा और मजाहिर उल उलूम सहारनपुर की मजलिस ए शूरा के सदस्य भी रहे। इसके अलावा वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कोर्ट के सदस्य भी रहे। दफीने में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, विधायक कमाल अख्तर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा और मतलूब चेयरमैन आदि मौजूद रहे। मौलाना के इंतकाल पर गम का इजहार करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद चंद्रशेखर, दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी, हाजी याकूब कुरैशी, शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक, शहर काजी जैनुल सालिकीन और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

------
मौलाना अब्दुल मालिक होंगे नए मोहतमिम

अजराड़ा स्थित मदरसे के जिम्मेदार मौलाना आस मोहम्मद गुलजार कासमी ने बताया कि मौलाना के तीन बेटों में से एक मौलाना अब्दुल मालिक मदरसे के नए मोहतमिम होंगे।

मुंडाली। अजराडा मदरसे के मौलाना अब्दुल्ला मुगैशी क फाइल फोटो । फोटो संवाद

मुंडाली। अजराडा मदरसे के मौलाना अब्दुल्ला मुगैशी क फाइल फोटो । फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed