फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mattress factory fire, the loss of one crore

गद्दों की फैक्ट्री में आग,  एक करोड़ का नुकसान

Fri, 22 Apr 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 22 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mattress factory fire, the loss of one crore
गद्दा फैक्टरी में लगी आग बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
भोला रोड स्थित गद्दे बनाने की फैक्ट्री के दो गोदामों में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब साढे़ तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


टीपी नगर थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में विजय गोयल की वाल्म फोम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जूट के गद्दे बनाने की फैक्ट्री है। गद्दों की यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्यों में सप्लाई होती है। फैक्ट्री में तैयार माल को रखने के लिए टीन शेड की छत वाले तीन बड़े गोदाम हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा 10 बजे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मियों ने एक गोदाम से आग की पलटें उठती देखी तो उन्होंने फैक्ट्री में लगे तीनों वाटर पंप चालू कर आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। आग की लपटें देख फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर टीपी नगर थाने की पुलिस पहुंची और  परतापुर ,घंटाघर, पुलिस लाइन से फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां बुलाईं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब पौने दो बजे आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर आईएस सोनी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्ट सर्किट से लगी आग
फैक्ट्री
के एमडी विजय गोयल ने बताया कि आग से दो गोदामों में रखा पूरा माल जल गया है। गोदाम की छत पूरी तरह नष्ट हो गई है। दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है।

फैक्ट्री के कर्मियों ने दिखाई हिम्मत
फैक्ट्री
में लगी आग कितनी भयंकर थी कि शाम पांच बजे तक भी गोदाम का सामान सुलगता रहा। आग की लपटे देखते ही फैक्ट्री कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए उस पर पानी डालना शुरू कर दिया, जिससे आग ज्यादा फैल नहीं सकी। 

फैक्ट्री में रहता दो लाख लीटर पानी
फैक्ट्री
संचालक वियज गोयल के अनुसार उनकी फैक्ट्री में आग से बचाव के लिए तीन वाटर पंप लगे हैं। पूरी फैक्ट्री में पाइप लाइन के जरिए प्रत्येक गोदाम के बाहर प्वाइंट बनाए गए हैं। फायर बिग्रेड की गाड़ियों को भी फैक्ट्री से ही पानी उपलब्ध कराया गया। फैक्ट्री में दो लाख लीटर पानी उपलब्ध रहता है। वहीं बताया गया कि फैक्ट्री में करीब 12 साल पहले भी भीषण आग लगी थी। 


आग बुझाने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की गई, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका। फिर से फैक्ट्री में अग्निशमन टीम को भेजकर आग के कारणों को तलाश की जाएगी। हालांकि प्रबंध तंत्र आग लगने का कारण शार्ट सर्र्किट बता रहा है। -आईएस सोनी, चीफ फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed