फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Matadin was the real architect of the revolution, deserves due respect in history

Meerut News: क्रांति के असली सूत्रधार थे मातादीन, इतिहास में मिले उचित सम्मान

Mon, 11 May 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Matadin was the real architect of the revolution, deserves due respect in history
दौराला----दौराला के चौधरी धर्म कांटा पर शहीद मातादीन वाल्मीकि के बारे में जानकारी देते हुए वक्त
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। दौराला स्थित लावड़ रोड स्थित चौधरी धर्म कांटा पर परिवर्तन संस्था भारत की मेरठ टीम द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी और संचालन जिलाध्यक्ष पंकज दास ने किया।

मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख चौधरी विनोद आंबेडकर ने कहा कि भारत का इतिहास अधूरा और तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति का श्रेय केवल मंगल पांडे को दिया जाता है, जबकि क्रांति की चिंगारी देने वाले अमर शहीद मातादीन थे। उन्होंने दावा किया कि मातादीन और मंगल पांडे आपस में मित्र थे। एक घटना के बाद अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की भावना भड़की जिसने आगे चलकर 1857 की क्रांति का रूप लिया।
विज्ञापन

विनोद आंबेडकर ने कहा कि इतिहास में मातादीन के योगदान को दबाया गया है। अब उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों को जातिगत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इतिहास की गलतियों को सुधारने का हरसंभव प्रयास होना चाहिए। सभा ने मांग उठाई कि 1857 की क्रांति के सूत्रधार अमर शहीद मातादीन की प्रतिमा दौराला चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज के नीचे स्थापित की जाए। इस दौरान बिजेंद्र सागर, बिट्टू मेहरा, प्रेमवीर सिंह विद्यार्थी, मुन्नू हडाला, मंगू पारचा, तीरथ ठेकेदार, बुलंद वाल्मीकि, सुनहरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed