Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Masters Tennis Tournament begins today at Alexander Athletic Club

Meerut News: अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट आज से

Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Masters Tennis Tournament begins today at Alexander Athletic Club
- देश-विदेश से 275 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक होगा। इसमें यूपी समेत कई राज्यों और कई अन्य देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन इंग्लैंड की ओर से बेस्ट टूर्नामेंट का अवार्ड दिया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के सदस्यों ने दी।
टूर्नामेंट निदेशक अमित संगल व क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष मेरठ में हुआ टूर्नामेंट पहले स्थान पर रहा था। 100 प्वॉइंट का सफल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट यहां हुआ था। इसमें 250 से अधिक भारतीय व विदेशी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष भी 275 से अधिक खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्ग में स्पर्धाएं होंगी। यह टूर्नामेंट 700 प्वाइंट का होगा। महिलाओं का टूर्नामेंट 30-80 आयु वर्ग के लिए होगा। इसमें अमेरिका, इग्लैंड, जर्मनी रूस, कनेडा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, मणिपुर, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। सभी खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर वेलकम किट दी जाएगी। टूर्नामेंट कमेटी में राकेश कोहली, पीयूष दुनलिश, विजय, अविनाश रस्तोगी, पुनीत, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल दास, मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक सहित अन्य को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट को सफल बनाने की जिम्मेदारी इस कमेटी को ही सौंपी गई है। विदेश से आने वाले सभी खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था क्लब की ओर से निशुल्क की गई है। वार्ता के दौरान अमन अग्रवाल, अमित चंदोला, दीप्ति अग्रवाल, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, सचिन, राहुल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पहले दिन ये होंगे मैच
टूर्नामेंट का पहला मैच शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से तुषार शर्मा और अजित सिंह के बीच होगा। कोर्ट-2 में दूसरा मैच अक्षय और गगन के बीच होगा। कोर्ट-3 में दिक्षित और जोसफ के बीच मैच होगा। वहीं, विक्टोरिया पार्क में कोर्ट-1 और कोर्ट-2 में सुबह 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। प्रतिदिन अलेक्जेंडर क्लब और विक्टोरिया पार्क क्लब में स्थित सभी कोर्ट में मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed